• Mon. Nov 23rd, 2026

मानगो में मृतक पिंकी देवी की बहुत ही दुखद और चिंतनीय घटना पर कुशवाहा संघ प्रेसवार्ता किया व प्रशासन से जांच और उचित कार्रवाई की मांग की

admin's avatar

Byadmin

Nov 23, 2026
crescent ad

 

मानगो केदार बगान की रहने वाली दिवंगत पिंकी कुमारी और उसकी चार वर्षीय बेटी की दुखद मौत पर कुशवाहा संघ, जमशेदपुर कार्यकारिणी समिति ने गंभीर चिंता जताई है और पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदना व्यक्त किया है । घरेलू कलह का परिणाम ऐसा दुखद होगा किसी ने शायद यह सोचा भी न होगा। आज जबकि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर अपना परचम लहरा रही है तब भी समाज आज लड़के की कामना में किसी भी मां को प्रताड़ित किया जाना अपराध ही है। कुशवाहा संघ इसकी घोर निन्दा करता है और प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करता है। कुशवाहा संघ जमशेदपुर कार्यकारिणी ने सोमवार को साकची स्थित कुश भवन में एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर इस घटना पर झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाने वाली एक बाहरी महिला सुनीता ओझा द्वारा कुशवाहा संघ के अध्यक्ष की छवि धूमिल करने की कोशिश की निन्दा की गई और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करती है।

साथ ही दिवंगत पिंकी कुमारी की दो बच्चियों की इलाज के लिए उनके परिजनों को यथासंभव संघ की तरफ से संरक्षण एवं सहायता देने का भी भरोसा देती है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में संघ के सचिव रामकुमार सिंह, रामानंद भक्त, नवल किशोर प्रसाद , सुशील सिंह , अधिवक्ता संजय कुमार, संतोष सिंह एवं ट्रस्टी गोपाल प्रसाद, अतुल आनंद , किशोरी प्रसाद , रामकुमार , परशुराम प्रसाद , राहुल प्रसाद सहित अन्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य गण मौजूद रहे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *