• Tue. Oct 20th, 2026

महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार में रविंद्र कुमार पांडेय ने की पूजा-अर्चना

admin's avatar

Byadmin

Oct 20, 2026
crescent ad

 

मिर्जापुर, 19 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां सिद्धिदात्री की आराधना करते हुए क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और लोककल्याण की कामना की।

 

पंडित अमित त्रिपाठी के सानिध्य में हवन-पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद नौ कन्याओं को भोजन कराया गया और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा-अर्चना के उपरांत श्री पांडेय ने भी प्रसाद ग्रहण किया।

 

इस अवसर पर रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि मां भगवती की कृपा से समाज में सुख-समृद्धि, शांति और सद्भाव बना रहता है। उन्होंने मां विंध्यवासिनी से सभी भक्तों के जीवन में सुख, शक्ति, समृद्धि और उन्नति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

पूजा के दौरान समाजसेवी नंद तिवारी, सहयोगी राजाराम पाल, पंडित शिवजी तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *