• Wed. Jun 17th, 2026

मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक आयोजित , हर बूथ पर दो स्वयंसेवकों की तैनाती के निर्देश

admin's avatar

Byadmin

Jun 16, 2026
crescent ad

 

 

*चाईबासा*: पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित निर्वाचन पदाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया।

 

उपायुक्त ने पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर न्यूनतम दो स्वयंसेवकों की पहचान कर उनकी प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गणना चरण के दौरान बूथ स्तरीय पदाधिकारियों (बीएलओ) को घर-घर सर्वेक्षण, प्रपत्र संकलन एवं मतदाता जागरूकता गतिविधियों में स्वयंसेवकों का सहयोग मिलेगा।

 

बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रवार स्वयंसेवकों की सूची निर्धारित समय सीमा के भीतर जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावी एवं सफल बनाया जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *