• Tue. Jun 2nd, 2026

भीषण गर्मी के मौके पर युवाओं ने अलकुसा नंबर 6 में किया ठंडा शर्बत वितरण का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Jun 2, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। भीषण गर्मी को देखते हुए श्री श्री बजरंगबली मंदिर युवा समिति के सौजन्य से अलकुसा नंबर 6 SBI एटीएम के समीप मंगलवार को ठंडा शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं एवं नन्हे बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा

लिया एवं केंदुआ झरिया मुख्य मार्ग से अलकुसा होकर गुजरने वाले हर बाईक सवार,बस यात्री,ट्रक चालक,तथा अन्य सैकड़ों राहगीरों को ठंडा शर्बत पिलाया। इस पुण्य कार्य के लिए लोगों ने युवाओं की खूब सराहना की एवं धन्यवाद दिया।

वहीं युवाओं ने एक स्वर में इस नेक कार्य को आगे भी गर्मी के मौसम में संचालन करने का संकल्प लिया। कर्यक्रम को सफल बनाने में ,प्रदीप कुमार,बिट्टू सिंह,लक्की सिंह,लाली2,टिंकू,भरत सिंह चौधरी,शेरू सिंह,बाबी सिंह,हरिओम कुमार,प्रिंस पासवान,नन्हें बच्चे हरवंश सिंह,शिया कुमारी,भोला पासवान,शनि बाउरी के अलावे अन्य का सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *