
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तर कोयल नहर सिंचाई कॉलोनी के समीप से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवीनगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक पर अवैध देशी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उत्तर कोयल नहर सिंचाई कॉलोनी के समीप छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस टीम को देखते ही बाइक सवार तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर खड़ी बाइक की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक पर छुपाकर रखी गई 300 एमएल की कुल 150 बोतल टनाका देशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब को जब्त करते हुए पुलिस ने बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा बाइक के आधार पर फरार तस्कर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नवीनगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी अभियान में एएसआई त्रिलोकी नाथ के साथ सशस्त्र बल के जवान शामिल थे, जिनकी तत्परता से बड़ी मात्रा में शराब की खेप बरामद करने में सफलता मिली। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
