• Sat. Jun 6th, 2026

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का झारखंड आगमन, सिंदरी नेत्री तारा देवी ने किया स्वागत”

admin's avatar

Byadmin

Jun 6, 2026
crescent ad

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन आज झारखंड के एक दिवसीय प्रवास पर बिरसा मुंडा हवाई अड्डे, रांची पहुंचे। हवाई अड्डे पर सिंदरी विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर श्रीमती तारा देवी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का यह प्रवास झारखंड में संगठन को नई दिशा देगा। उनके मार्गदर्शन से बूथ स्तर तक पार्टी और अधिक सशक्त होगी।

गोविंदपुर निवासी उमेश गिरि ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान कर दिया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, श्री नबीन अपने प्रवास के दौरान प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक लेंगे और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करेंगे। उनके नेतृत्व में भाजपा जनसेवा, संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूती देने के लिए प्रतिबद्ध है।

*रिपोर्ट: उमेश गिरि, गोविंदपुर*


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *