• Thu. Feb 26th, 2026

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के द्वारा लोकसभा स्तरीय विशाल जनसभा को लेकर झरिया कार्यालय में बैठक हुई सम्पन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 10, 2023

 

अंकित केशरी (Avn)

 

झरिया।भारतीय जनता पार्टी महा जनसंपर्क अभियान के तहत 11 जून को धनबाद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बस्ताकोला रेस्क्यू मैदान में होने वाले लोकसभा स्तरीय विशाल जनसभा के तहत आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह ने कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर बैठक की।
इस बैठक में झरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी समेत अन्य गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह ने जनसभा को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लोकसभा स्तरीय इस विशाल जनसभा में झरिया विधानसभा क्षेत्र में पडने वाले सभी मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हो। इस आम जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष माननीय बाबूलाल मरांडी जी रहेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती रागिनी सिंह जी ने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को इस सम्मेलन के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने गरीब कल्याण के लिए पूरे देश में अनेकों कार्य किए है और पूरे देश वासियों का विश्वास और समर्थन प्रधानमंत्री जी के साथ हैं। निश्चित रूप से 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ पुनः एक बार केंद्र और राज्य में सरकार बनाएगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह चंद्रवंशी झरिया नगर अध्यक्ष अरुण साव जोरापोखर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय भाजपा नेता संतोष सिंह अखिलेश सिंह किसान मोर्चा उपाध्यक्ष दिलीप भारती मनोज शर्मा रघु राम अमन पासवान आदि उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *