
बलियापुर: पूर्वी बलियापुर पंचायत सचिवालय में आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) यानी भाकपा माले का सिंदरी विधानसभा स्तरीय प्रमुख कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड जनार्दन प्रसाद उपस्थित थे, जबकि अध्यक्षता राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड कार्तिक प्रसाद ने की। इस शिविर में सांगठनिक मजबूती और वर्तमान राजनीतिक पहलुओं पर बेहद गंभीर और विस्तृत चर्चा की गई।पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है केंद्र सरकार: जनार्दन प्रसादप्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता कॉमरेड जनार्दन प्रसाद ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट और तेल कंपनियों के घाटे का झूठा हवाला देकर केंद्र सरकार हर दिन गरीब-गुरबों और आम जनता पर महंगाई का बोझ थोप रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अमेरिका के आगे नतमस्तक होकर ऊंचे दामों पर डीजल, पेट्रोल और कमर्शियल गैस खरीद रही है, जिसका सीधा फायदा बड़े पूंजीपतियों को मिल रहा है।कॉमरेड प्रसाद ने आगे कहा, “देश के मौजूदा आर्थिक संकट की असली जिम्मेदार केंद्र की मोदी सरकार है। एक तरफ अडानी-अंबानी जैसे कॉरपोरेट घरानों का टैक्स कम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है, वहीं दूसरी तरफ आम आवाम दिन-ब-दिन और गरीब होती जा रही है। देश में केवल पूंजीपतियों की संपत्ति बढ़ रही है।”
घटते बजट और बढ़ती बेरोजगारी पर युवाओं में भारी आक्रोशशिविर में केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी क्षेत्रों के बजट में लगातार की जा रही कटौती पर भी चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि बेरोजगारी से त्रस्त युवाओं का गुस्सा अब डिजिटल प्लेटफॉर्म से लेकर सड़कों तक दिखने लगा है।

भाकपा माले इन सभी जनमुद्दों को समेटकर आने वाले दिनों में एक बड़े और निर्णायक जन-आंदोलन की दिशा में आगे बढ़ेगी।शिविर में ये प्रमुख नेता रहे उपस्थितइस वैचारिक और सांगठनिक प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से जिला सचिव बिन्दा पासवान, राज्य कमिटी सदस्य आनंदमयी पाल, जिला सदस्य श्रीराम विश्वकर्मा, शीतल दत्ता, मंगल महतो,

विमल कुमार रवानी, गोपाल महतो, जमशेद अंसारी, सुनील कुमार महतो, कॉम सफीक,शमशेर अंसारी, हुसैन अंसारी, सुमन मरांडी, विनोद मुर्मू, कृष्णा दां, हीरालाल मोदक, हीरालाल महतो, देवाशीष पाण्डेय, विजय राम, सूरज महतो और प्रकाश महतो समेत दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
