• Mon. Mar 2nd, 2026

भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमे लोग

admin's avatar

Byadmin

Mar 2, 2026

 

हुसैनाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

हुसैनाबाद:- पिपरा प्रखंड के सरैया पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय के प्रांगण में युवा समाजसेवी डॉ विजय कुमार मेहता के सौजन्य से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति से पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पिपरा अंचल अधिकारी संतोष कुमार, थाना प्रभारी पिपरा विमल कुमार, टंडवा पंचायत के वर्तमान मुखिया रामप्रसाद राम, विश्वनाथ तिवारी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, नीरज कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह तथा भाजपा टंडवा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मंच संचालन शिक्षक विश्व विजय कुमार ने प्रभावशाली ढंग से किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है।

ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सौहार्द की भावना मजबूत होती है। उन्होंने डॉ विजय कुमार मेहता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी समाज के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम की खास आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। सुनील चट्टान (झारखंड छतरपुर) तथा गुड्डू यादव (बिहार) ने अपने लोकगीतों और फाग गीतों से समां बांध दिया।

उनके होली गीतों पर दर्शक झूम उठे और पूरे परिसर में रंग, उमंग और उत्साह का माहौल बन गया। समारोह में महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। आयोजक डॉ विजय कुमार मेहता ने उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *