• Sun. Jul 19th, 2026

बोदरा चौक छिनतई कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार,टैबलेट और मोबाइल बरामद

admin's avatar

Byadmin

Jul 18, 2026
crescent ad

 

चाईबासा, 18 जुलाई: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बोदरा चौक के पास हुई छिनतई की घटना का पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से छीना गया सैमसंग कंपनी का टैबलेट एवं वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है।

 

जानकारी के अनुसार, कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के दिकुबालकांड गांव निवासी ललिता नायक (31) ने 17 जुलाई को मुफ्फसिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि बोदरा चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने उनकी साइकिल में रखे बैग की छिनतई कर ली। शिकायत के आधार पर मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 96/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने न्यू कॉलोनी निमडीह निवासी रवि कुमार साव (32) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसके पास से वादिनी का सैमसंग टैबलेट बरामद किया गया।

 

पुलिस पूछताछ में रवि कुमार साव ने बताया कि छिने गए बैग में मौजूद वीवो कंपनी का मोबाइल फोन उसने अपने साथी दानु कारवा को बेचने के लिए दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छोटा निमडीह निवासी दानु कारवा (22) को गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रवि कुमार साव के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध सदर एवं मुफ्फसिल थाना में कई कांड दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

 

छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) बहामन टुटी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रामायण सिंह, अरविंद कुमार शर्मा एवं मुफ्फसिल थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *