• Sun. Oct 11th, 2026

बोकारो थर्मल में भाकपा का धरना, SIR रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

admin's avatar

Byadmin

Oct 11, 2026
crescent ad

 

 

बेरमो/ बोकारो थर्मल-

 

बोकारो थर्मल के झारखंड चौक स्थित यात्री पड़ाव में शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की ओर से केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया गया। धरने की अध्यक्षता रामेश्वर साव ने की। इस दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रद्द करने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा डीवीसी में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग उठाई गई।

 

धरने को संबोधित करते हुए भाकपा नेता मो. शाहजहां ने आरोप लगाया कि SIR के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की भावना के विपरीत बताया। वहीं, रामेश्वर साव ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सुधार कराने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

 

अंचल मंत्री ब्रज किशोर सिंह ने कहा कि SIR को रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग को लेकर आंदोलन चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले चरण में मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। धरने के दौरान डीवीसी में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

 

धरने में मुख्य वक्ता के रूप में ब्रज किशोर सिंह, मो. शाहजहां, जानकी महतो और नवीन पाठक ने अपने विचार रखे। मौके पर असीम तिवारी, विश्वनाथ महतो, आबिद परवेज, अर्जुन राम, राजकिशोर सिंह, जागेश्वर महतो, अमृत महतो, सरजू महतो, पप्पू शर्मा, ओमप्रकाश चौधरी, अनिल घासी, रामचंद्र ठाकुर, रेवतलाल महतो, हरिलाल महतो, गोविंद महतो और सोबरन बैठा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *