• Sun. Oct 11th, 2026

अवैध महुआ शराब के साथ पांच गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Oct 11, 2026
crescent ad

 

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर। औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत टंडवा थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के ढेबला-ढेबली गांव से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से कुल 14.5 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब बरामद की है।

इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान टंडवा थाना क्षेत्र के मुंगा गांव निवासी रविन्द्र सिंह, पिता भोला सिंह, सोनारखाप गांव निवासी आशीष कुमार पासवान, पिता जयराम पासवान, ढेबला-ढेबली गांव निवासी सुनील कुमार, पिता कामेश महतो, उपेंद्र कुमार पासवान, पिता शिवनंदन पासवान तथा बेनी बिगहा सरातु गांव निवासी धर्मेंद्र पासवान, पिता सुखदेव पासवान के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार, टंडवा थाना पुलिस को थाना क्षेत्र में अवैध शराब से संबंधित गतिविधियों की सूचना मिली थी।

इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ढेबला-ढेबली गांव से पांचों आरोपितों को गिरफ्तार किया। मौके पर मौजूद पीएसआई बिट्टू कुमार सहित सशस्त्र बल के जवानों ने कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपितों के पास से 14.5 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब बरामद की।

इस संबंध में टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध टंडवा थाना कांड संख्या 137/26 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम, 2022 की धारा 30(ए) एवं 37(सी) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *