
बेरमो/बोकारो थर्मल-
दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के बोकारो थर्मल पावर स्टेशन (बीटीपीएस) में शनिवार, 10 अक्टूबर को क्रेच सुविधा का उद्घाटन किया गया। परियोजना प्रधान सुशील कुमार अर्जरिया एवं ओ एंड एम विभाग के मधुकर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस सुविधा की शुरुआत की। मौके पर डीवीसी के कई वरीय अधिकारी, विभागीय प्रमुख एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

क्रेच सुविधा शुरू होने से छोटे बच्चों वाले पात्र कर्मचारियों को राहत मिलेगी। अब कार्यस्थल पर ही बच्चों की देखभाल की व्यवस्था उपलब्ध होने से अभिभावक अपने कार्य दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकेंगे। विशेष रूप से महिला कर्मचारियों के लिए यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे उन्हें कार्य और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने में मदद मिलेगी।

यह सुविधा श्रम संहिताओं के प्रावधानों के अनुरूप शुरू की गई है। डीवीसी प्रबंधन के अनुसार, क्रेच की शुरुआत कर्मचारियों के कल्याण, सुरक्षा और कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि इस पहल से कर्मचारियों के कार्य-जीवन संतुलन में सुधार होगा और संस्थान में कर्मचारी कल्याण से जुड़ी सुविधाएं और मजबूत होंगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
