• Sun. Jun 28th, 2026

बिजली चोरी के खिलाफ BSL का सघन अभियान, अवैध कनेक्शन काटे, हजारों मीटर तार जब्त

admin's avatar

Byadmin

Jun 28, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो –

बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) ने बिजली चोरी के खिलाफ रविवार को टाउनशिप क्षेत्र में सघन अभियान चलाया। नगर प्रशासन विभाग की टीम ने बोकारो निवास के समीप तथा सिटी सेंटर सेक्टर-4 में अवैध हुकिंग कर बिजली उपयोग करने वालों पर कार्रवाई करते हुए कई अवैध कनेक्शन काट दिए और हजारों मीटर अवैध तार जब्त किए।

 

बीएसएल प्रबंधन ने बताया कि अवैध हुकिंग से बिजली व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे लो-वोल्टेज, शॉर्ट सर्किट और आग लगने जैसी घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए नगर प्रशासन विभाग लगातार सेक्टरों, झुग्गी-बस्तियों और व्यावसायिक क्षेत्रों में अभियान चला रहा है।

 

प्रबंधन ने लोगों से बिजली चोरी रोकने में सहयोग करने और अवैध कनेक्शनों की सूचना देने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *