• Sun. Nov 1st, 2026

बिग इंग्लिश स्कूल में सुरक्षित बचपन”अभियान के तहत डालसा चलाया जागरूकता अभियान, बच्चे जाने कानून की बारीकियां 

admin's avatar

Byadmin

Nov 1, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर । नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पूरे जिले में चलाए जा रहे ”

सुरक्षित बचपन अभियान कार्यक्रम के तहत आज शनिवार को गोविंदपुर स्थित बिग इंग्लिश स्कूल के सभागार में एकदिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य योगिता कुमारी एवं पैनल अधिवक्ता सुग्गी मुर्मू ने स्कूली बच्चों को पॉक्सो एक्ट , बाल विवाह , बाल श्रम , नशा मुक्ति , चाईल्ड ट्रैफिकिंग , गुड टच , बैड टच, शिक्षा के अधिकार , डालसा के कार्य व उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया ।

वहीं जिला बाल संरक्षण विभाग के अमृता जी ने अनाथ बच्चों को मिलने वाली स्पॉन्सर शिप एवं फॉस्टर केयर योजना की सुविधाओं के बारे में जानकारी दिया और कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे जिनके मां पिताजी नहीं हैं या दोनों में से किन्हीं एक की मृत्यु हो गई हो तो उस पीड़ित परिवार के तीन बच्चों को चार चार हजार रुपए प्रति महीना पढ़ाई लिखाई के लिए दिया जाता है । इसके अलावा उन्होंने अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी ।

साथ ही बच्चों को किसी भी समस्या के समाधान के लिए चाइल्ड लाइन हेल्प नंबर 1098, नालसा हेल्प लाइन नंबर 15100 तथा पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 से भी अवगत कराया गया , ताकि बुरे वक्त पर कोई भी बच्चा उक्त हेल्प लाइन नंबर डायल कर अपना बचाव खुद कर सकता है ।

जागरूकता कार्यक्रम के पश्चात स्कूल के बच्चों द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रोजेक्टों की थीम पर बनी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया , जिसे काफी सराहना मिली । मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल, सहायक शिक्षक, गोविंदपुर थाना के सब इनस्पेक्टर सहित डालसा पीएलवी के रूप में नागेन्द्र कुमार , दिलीप जायशवाल , आशीष प्रजापति , सुनीता कुमारी , ग्लोरिया पूर्ति , जोबा रानी बास्के, सुनीता झा , परसीस मरांडी , दीपक महतो, अभिषेक, सुजय दत्ता समेत काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed