• Mon. Apr 20th, 2026

बरियातू में चैत्र नवरात्रि पर भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

admin's avatar

Byadmin

Mar 19, 2026
crescent ad

 

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

 

*केरेडारीप्रखंड ,अंतर्गत बरियातू गांव में चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया और हर ओर “जय माता दी” के जयकारे गूंज उठे। नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम के तहत विधिवत पाठ और पूजा का आयोजन किया गया है, जिसमें गांव के सैकड़ों श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

 

कलश यात्रा में महिलाओं, युवतियों और बच्चियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर भाग लिया। यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर मंदिर परिसर तक पहुंची, जहां पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

 

गांव के बुजुर्गों और आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। नौ दिनों तक देवी मां की आराधना, हवन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे गांव में आध्यात्मिक वातावरण बना रहेगा।

 

*इस धार्मिक आयोजन में सभी समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर भाग लिया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। आयोजन को सफल बनाने में गांव के युवाओं और समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।*


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *