
अंतर्कथा: बरही/ पंचम पाण्डेय

आज बरही निवासी अशोक साहू जी के स्वर्गवास का दुखद समाचार का सूचना मिलते ही तिलेश्वर साहू सेना के केंद्रीय अध्यक्ष श्री अरुण साहू जी दुखी परिवार से मिलने पहुंचे और मृतक के आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किए। साथ ही ईश्वर दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को दुख सहने की शक्ति दें इसके लिए प्रार्थना किए । उन्होंने कहा कि मैं आपके परिवार से अलग नहीं हूं जितना दुख आपको उन्हें खोने का है उतना ही दुख हमें भी उनको खोने का है । आप ईश्वर पर भरोसा रखें, सबकुछ सही हो जाएगा ।

मौके पर तिलेश्वर साहू सेना के प्रखंड अध्यक्ष संतोष रजवार जी, प्रखंड उपाध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि छोटन ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रकाश दास, उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी बबलू साहू, गौरियकरमा पंचायत अध्यक्ष राजू मेहता, केदारूत पंचायत अध्यक्ष प्रदीप दास, जन विकास समाज सेवा परिषद् के सचिव विनय पासवान, रवि सिंह, रविन्द्र सिंह, विजय प्रसाद, महेश साव आदि सैकड़ों महिला एवं पुरुष मौजूद थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
