• Thu. Jun 18th, 2026

बडेम थाना पुलिस की कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Jun 18, 2026
crescent ad

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत बडेम थाना पुलिस ने शराबबंदी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 15 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बडेम थाना पुलिस क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान थाना क्षेत्र के तिवारीड़ीह गांव निवासी विशेश्वर राम तथा तेतरहड़ गांव निवासी सुरेन्द्र पासवान को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर दोनों के पास से कुल 15 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। मौके पर ही शराब को जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी ने बताया कि बिहार में लागू शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *