
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। बड़कागांव थाना अंतर्गत नशे के कारोबार के खिलाफ बड़कागांव पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बाबुपारा में छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना प्रभारी की सक्रियता और सतर्कता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।पुलिस के अनुसार, सोमवार (29 जून 2026) को दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि बाबुपारा में गोन्दलपुरा जाने वाली सड़क किनारे एक बंद पड़े मकान की चारदीवारी के अंदर कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया।जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, चारदीवारी के अंदर मौजूद दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में उनकी पहचान आदित्य कुमार (24 वर्ष), पिता मदन दास, रविदास मोहल्ला बाबुपारा तथा विपिन कुमार पाण्डेय (24 वर्ष), पिता प्यारेलाल पाण्डेय, बादम, थाना बड़कागांव के रूप में हुई।तलाशी के दौरान आदित्य कुमार के पास से करीब 12 ग्राम ब्राउन शुगर और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद हुई, जबकि विपिन कुमार पाण्डेय के पास से 10 पुड़िया ब्राउन शुगर (करीब 4 ग्राम) तथा एक ब्लू रंग का स्मोक लाइटर बरामद किया गया। कुल 16 ग्राम ब्राउन शुगर, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन एवं एक स्मोक लाइटर जब्त किया गया।

इस मामले में बड़कागांव थाना कांड संख्या 115/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(b), 22(b) एवं 27(a) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह,

पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार तथा बड़कागांव थाना के रिजर्व गार्ड के जवान शामिल रहे।नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़कागांव पुलिस की यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश देती है कि थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में मादक पदार्थों के कारोबार पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है और ऐसे कारोबारियों के विरुद्ध के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
