• Fri. May 1st, 2026

बड़कागांव में ठंड से राहत के लिए राजद नेता कुंज बिहारी ने की अलाव की व्यवस्था

admin's avatar

Byadmin

Dec 25, 2025
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

*बड़कागांव*।बड़कागांव प्रखंड में इन दिनों शीतलहर चलने के कारण ठंड बढ़ गई है। लोग परेशान हैं। बड़कागांव में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गई है।

जिसके कारण ठंड अपनी चरम अवस्था पर है। खासकर राहगीरों को ठंड का ज्यादा सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर ठंड से राहत के लेकर ग्रामीणों द्वारा अलाव की मांग की जा रही थी।

इधर बड़कागांव अंचलाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा भी प्रखंड के चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। कपकपाती ठंड को देखते हुए राजद जिला अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ नेता सह तेली साहू संघर्ष समिति के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कुंज बिहारी साव ने अलाव की व्यवस्था करवा रहे हैं,

इसी कड़ी में बुधवार को बड़कागांव मुख्य चौक, एवं केरेडारी मुख्य चौक में अलाव की व्यवस्था कराई गई। जिससे लोगों को इस कपकपाती ठंड से राहत मिली है। मौके पर मुख्य रूप से कुंज बिहारी साव , कांग्रेस नेता पंकज कुमार गुप्ता,एवं अन्य लोग शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *