
जमशेदपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर की ओर से संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार 26 नवंबर को मानगो चौक पर असंगठित मजदूरों के बीच संविधान के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायसवाल, मनोज महतो एवं जोबा रानी बास्के ने मजदूरों को विस्तार से बताया कि संविधान दिवस क्यों और कब मनाया जाता है।

पीएलवी ने बताया कि भारत में 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से अपनाया गया था। इसी की याद में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। यह संविधान 26 जनवरी 1950 को स्वतंत्र भारत में लागू हुआ था।

कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य और महत्व
– संवैधानिक मूल्यों का प्रसार: नागरिकों में न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक आदर्शों को बढ़ावा देना।
– अधिकार और कर्तव्य: लोगों को उनके मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना।
– निर्माताओं को सम्मान: संविधान सभा के सदस्यों और प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद करना।
– भारत सरकार ने 2015 में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती वर्ष के अवसर पर 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इससे पहले इस दिन को ‘राष्ट्रीय कानून दिवस’ के रूप में मनाया जाता था।
कार्यक्रम में मौजूद मजदूरों को बताया गया कि संविधान ही उन्हें समानता, शिक्षा, रोजगार और सम्मान से जीने का अधिकार देता है। इसलिए हर नागरिक को संविधान को जानना और उसका सम्मान करना चाहिए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
