• Thu. May 21st, 2026

बकरीद पर्व को लेकर दारू थाना में शांति समिति की बैठक, थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की

admin's avatar

Byadmin

May 21, 2026
crescent ad

 

 

दारू (हजारीबाग): बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर दारू थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मृत्युंजय कुमार सिंह ने की। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्व-त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक हैं, इसे मिलजुल कर शांतिपूर्ण तरीके से मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

 

थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनकी सजगता, कुशल नेतृत्व और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

 

बैठक में रिंकू कुमार, फारुक अंसारी, सुलेमान अंसारी, मोहम्मद कुदूस, जैनुल अंसारी एवं मोहम्मद आफताब आलम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

बैठक का उद्देश्य बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराना रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *