• Sun. Jul 5th, 2026

बंदगांव मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर बनी रणनीति

admin's avatar

Byadmin

Jul 5, 2026
crescent ad

 

*बंदगांव-* भारतीय जनता पार्टी के चक्रधरपुर विधानसभा अंतर्गत बंदगांव मंडल की कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष करम सिंह मुंडरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में मंडल प्रभारी सह जिला महामंत्री तीरथ जमुदा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, मंडल कार्यसमिति का शीघ्र विस्तार करने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया

.बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सभी बूथों एवं शक्ति केंद्रों पर सामूहिक रूप से सुना जाएगा. साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया.

इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं सरकार की

उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लेने का आग्रह किया गया.बैठक में जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंह, डॉ. विजयसिंह गागराई, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मछुवा, डॉ. पी. के. विश्वास, सिकंदर मछुवा, रोशन गुप्ता सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *