• Mon. Oct 26th, 2026

फरार अभियुक्त गिरफ्तार, माली थाना पुलिस की कार्रवाई

admin's avatar

Byadmin

Oct 26, 2026
crescent ad

 

 

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर। औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत माली थाना पुलिस ने अवैध शराब के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़ाड़ी गांव निवासी मनोज कुमार पांडेय, पिता ज्वाला पांडेय के रूप में की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराबबंदी कानून के तहत दर्ज मामलों में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर चल रही कार्रवाई को गति मिली है। माली थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध माली थाना कांड संख्या 196/26 दर्ज था। उक्त मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। इसी क्रम में माली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मनोज कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए थाना लाया गया।थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन से जुड़े मामलों में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। फरार अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *