
चक्रधरपुर : वार्ड संख्या-16 स्थित प्राथमिक विद्यालय रेलवे कॉलोनी हरिजन बस्ती में शुक्रवार को शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें प्रेरित करना था।
इस दौरान बच्चों के साथ शिक्षा के महत्व, नियमित अध्ययन, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियां भी बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम के दौरान दक्षिण पूर्व रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई/एसटीएम) अभिषेक पांडेय के सहयोग से छात्र-छात्राओं के बीच बैट, बॉल, बैडमिंटन रैकेट एवं कॉर्क का वितरण किया गया। खेल सामग्री प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

मौके पर तरुण पांडा, श्याम मुखी, नीलकंठ महतो एवं आशीष कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा एवं खेल दोनों क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा और खेल के प्रति सकारात्मक रूप से प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम ने बच्चों के बीच उत्साह का वातावरण बनाया और उन्हें आगे बढ़ने की नई प्रेरणा दी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
