• Fri. Jul 10th, 2026

पेड़ों की छंटाई को लेकर शुक्रवार को दो घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

admin's avatar

Byadmin

Jul 10, 2026
crescent ad

 

 

बेरमो/बोकारो थर्मल –

 

बोकारो थर्मल क्षेत्र में विद्युत नेटवर्क के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को ए-1 फीडर से होने वाली विद्युत आपूर्ति सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक बंद रहेगी।

 

यह शटडाउन 11 केवी हाई टेंशन (एचटी) ओवरहेड लाइन के आसपास पेड़ों की शाखाओं की छंटाई के लिए लिया जा रहा है।

 

इस दौरान ओडीटी-3 एवं ओडीटी-4, टाइप क्वार्टरस, डी-टाइप क्वार्टरस, मार्केट क्षेत्र, शिमला हाउस तथा जीएमटी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

 

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग एवं असुविधा के लिए क्षमा प्रकट करते हुए निर्धारित समय के अनुसार आवश्यक तैयारियां करने की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *