
संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास
केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के चट्टी पेटो स्थित लक्ष्मी मंडप परिसर में मंगलवार को लक्ष्मी पूजा समिति के गठन को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस दौरान पूर्व के पदाधिकारियों पर भरोसा जताते हुए उन्हें पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही, इस वर्ष मां लक्ष्मी की पूजा धूमधाम और भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में संतोष कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, अमित प्रसाद गुप्ता को सचिव तथा आकाश कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, सरोज प्रसाद गुप्ता, शत्रुघ्न कुमार साव, विनोद राम और प्रकाश ठाकुर को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। उत्तम राम, मिथलेश कुमार और बजरंगी यादव को सह सचिव बनाया गया। अवधेश यादव और राजेश ठाकुर को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। रविंद्र प्रसाद गुप्ता को संयोजक तथा चंदन गुप्ता को सह संयोजक चुना गया।

मुख्य संरक्षक मंडली में शामिल हुए कई गणमान्य लोग
समिति की मुख्य संरक्षक मंडली में पेटो पंचायत की मुखिया कौशल्या देवी, सेवानिवृत्त शिक्षक महावीर प्रसाद गुप्ता, अरविंद साव, किशोर यादव, द्वारका साव, बसंत कुमार साव, नंदकिशोर शाह, प्रीतम साहू, दशरथ साहू, सूरज साव, उदय प्रसाद गुप्ता, सुरेश शाह और नरेश प्रसाद गुप्ता को शामिल किया गया।
भव्य आयोजन की तैयारी में जुटेगी समिति
बैठक में मां लक्ष्मी की पूजा को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष भी पूजा पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इसके लिए ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और समिति के सदस्यों से सहयोग की अपील की गई।
समिति का उद्देश्य धार्मिक आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना है। समिति के पदाधिकारियों ने सभी ग्रामीणों से पूजा में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
