• Tue. Jul 7th, 2026

पेक नारायणपुर पुलिस ने फरार वारंटी को पकड़ा, भेजा जेल

admin's avatar

Byadmin

Jul 7, 2026
crescent ad

 

नावाडीह:- तुलसी प्रसाद संवाददाता

पेंक नारायणपुर थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शंकर तुरी पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊपरघाट क्षेत्र के हरलाडीह गांव का रहने वाला है। शंकर तुरी के खिलाफ तेनुघाट न्यायालय से वारंट जारी था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने गांव में छिपा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे तेनुघाट न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *