• Sun. May 3rd, 2026

पुलिस ने मुडकट्टी से अवैध कोयला लदा एक ट्रैक्टर को किया जप्त।

admin's avatar

Byadmin

May 3, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। गुप्त सूचना के आधार पर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह द्वारा आज रविवार अहले सुबह मूडकट्टी चौक से अवैध कोयला लदा एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया। इस संबंध में बड़कागांव थाना कांड संख्या 70/ 26 के तहत ट्रैक्टर मालिक सोहन महतो एवं अज्ञात चालक पर मामला दर्ज की गई।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि आज सुबह-सुबह गुप्त सूचना मिली कि गोंदलपुरा बादम की ओर से कोयला लदा एक ट्रैक्टर निकाला है।

सूचना मिलते ही जब बादम की ओर जा रहे थे तो मूडकट्टी चौक पर ट्रैक्टर पहुंचते ही पुलिस की गाड़ी को देखकर चालक फरार हो गया पुलिस के जवानों की मदद से अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर को बड़कागांव थाना लाया गया एवं विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज की गई। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की अवध धंधा की सूचना मिलते हैं कार्रवाई जारी रहेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *