• Sat. May 9th, 2026

पुलिस अधिकारियों को मिला जीवन रक्षक प्रशिक्षण ,टाउन हॉल में विशेष कार्यशाला आयोजित

admin's avatar

Byadmin

May 9, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला – जिला पुलिस द्वारा शनिवार को स्थानीय टाउन हॉल में पुलिस पदाधिकारियों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं और अन्य आपातकालीन स्थितियों के दौरान पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता को बढ़ाना है, ताकि वे मौके पर मौजूद रहकर लोगों की जान बचा सकें।

 

कार्यशाला में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पुलिस अधिकारियों को फर्स्ट एड (प्राथमिक उपचार) से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान घायल व्यक्ति की सहायता कर दुर्घटना के तुरंत बाद घायल को किस तरह संभालना है।

गंभीर चोट की स्थिति में खून के बहाव को रोकने की तकनीक। हृदय गति रुकने या सांस लेने में तकलीफ होने पर दी जाने वाली जीवन रक्षक प्रक्रिया।

ब्रीथ एनालाइजर का सही उपयोग

सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिसकर्मियों को ब्रीथ एनालाइजर मशीन के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच प्रक्रिया को और अधिक सटीक और प्रभावी बनाने के गुर सिखाए गए।

“कार्यशाला का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में। त्वरित और प्रभावी सहायता प्रदान करने के लिए तैयार करना है।

 

इस कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे ,जिन्होंने पुलिस कर्मियों की शंकाओं का समाधान किया और उन्हें व्यावहारिक अनुभव साझा किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *