
बेरमो/बोकारो थर्मल-
पारसबेड़ा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार को डायरिया एवं एनीमिया जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता तथा एनीमिया की रोकथाम के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने छात्रों को डायरिया से बचाव के उपाय, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, हाथ धोने की सही आदत, ओआरएस घोल के महत्व तथा एनीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह भी दी गई।
शिविर में डॉ. प्रकाश नायक, कृष्ण कुमार, एमडी. कलीम अंसारी, गौतम मंडल एवं जीवाधन महतो की सक्रिय भागीदारी रही। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संदीप कुमार, सहायक शिक्षक जय प्रकाश साव तथा योगेंद्र नाथ नायक ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस जागरूकता शिविर से विद्यालय के 68 विद्यार्थी लाभान्वित हुए। अंत में छात्रों से स्वास्थ्य संबंधी सुझावों का पालन करने और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
