• Fri. Jun 5th, 2026

पर्यावरण दिवस पर पूर्वी सिंहभूम भाजपा महिला मोर्चा ने चलाय वृक्षारोपण अभियान

admin's avatar

Byadmin

Jun 5, 2026
crescent ad

 

 

बहरागोड़ा : भाजपा महिला मोर्चा पूर्वी सिंहभूम की ओर से शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा के निर्देशानुसार “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को सफल बनाने हेतु मुसाबनी, गालूडीह, बहरागोड़ा, बरसोल, चाकुलिया जादूगोड़ा एवं डुमरिया मंडलों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन भाजपा पूर्वी सिंहभूम भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णा पाल के आह्वान पर सभी मंडलों की महिलाओं ने पूरे समर्पण और उत्साह के साथ इस अभियान में सहभागिता निभाई।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने नागरिकों और कार्यकर्ताओं से एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरित और स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए जनभागीदारी आवश्यक है।जिले के सभी मंडलों एवं बूथों पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मोनी पेड़ा, बिना पात्र, रीना महली, सुनीता महतो , सुलेखा बेरा, कल्याणी पातर, चंदना मुर्मू आदि महिलाओं उपस्थित थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *