• Sun. Apr 26th, 2026

नेहा कुमारी कुठान गांव की कोल्हान महाराष्ट्र से एम बी बी एस की डिग्री प्राप्त कर केरेडारी प्रखण्ड का किया नाम रौशन

admin's avatar

Byadmin

Apr 26, 2026
crescent ad

 

संवाददाता: अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

 

प्रखण्ड केरेडारी के कुठान गांव की बेटी नेहा कुमारी राजश्री छत्रपति शाहू महाराज मेडिकल कॉलेज कोल्हापुर महाराष्ट्र से एम बी बी एस की डिग्री हासिल की,गौरान्वित हुआ पूरा प्रखंड

केरेडारी के लिये 24 अप्रैल 2026 काफी खुशखबरी व गौरान्वित करने वाला दिन रहा।प्रखंड अंतर्गत कुठान गांव की बेटी व आर्मी के सूबेदार पद से रियार्ड संतोषी महतो की होनहार पुत्री नेहा कुमारी राजश्री छत्रपति शाहूमहाराज मेडिकल कॉलेज कोल्हापुर,महाराष्ट से एम बी बी एस की डिग्री हासिल की है।

वर्ष 2020 में इसके नीट की परीक्षा में ऑल इंडिया रेंक के आधार पर इस सरकारी मेडिकल कॉलेज में नामंकन मिला था। जिससे साढ़े पांच साल की कड़ी मेहनत के बाद गत 24 अप्रैल 2026 को कॉलेज प्रबंधन से सम्मानित के साथ विदाई दी गयी। इस सुनहरे अवसर पर नेहा कुमारी ने कही मै अपने माता-पिता एवं गुरु को पहले श्रेय देना चाहती हूं,

और सलगा पंचायत जनलोगों की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद मिला इसके लिए सभी पंचायत वासियों आभार व्यक्त करती हूं, इस सुनहरे अवसर पर नेहा कुमारी के माता पिता शामिल हुए और सम्मानित मंच से भव्य रूप से विदाई दी गई। नेहा कुमारी के इस सफलता के लिये प्रखंड के प्रबुद्धगण में बालेश्वर कुमार,अनिता सिंह,पार्वती देवी,बैद्यनाथ महतो,मीना देवी ,पंकज साहा आदि ने शुभकामनाएं दी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *