• Sat. Jun 20th, 2026

नीट-2026 प्रश्नपत्र लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

admin's avatar

Byadmin

Jun 20, 2026
crescent ad

 

चाईबासा : नीट-2026 प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर एनएसयूआई ने शनिवार को चाईबासा के शहीद पार्क चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शन के दौरान युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो, नीट घोटाले की निष्पक्ष जांच करो और छात्रों को न्याय दो जैसे नारों की गूंज सुनाई दी।एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनीष गोप ने कहा कि नीट जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होना केवल एक प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के सपनों और मेहनत के साथ किया गया विश्वासघात है। लाखों छात्र-छात्राएं दिन-रात मेहनत कर अपने भविष्य को संवारने का प्रयास करते हैं, लेकिन बार-बार होने वाले पेपर लीक से उनकी मेहनत और उम्मीदों पर पानी फिर जाता है।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में पूरी तरह असफल रही है। शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रहे घोटाले यह साबित करते हैं कि सरकार की प्राथमिकताओं में छात्रों का भविष्य शामिल नहीं है। कांग्रेस छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी तथा इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाएगी।

कांग्रेसियों ने मांग किया कि नीट-2026 प्रश्नपत्र लीक मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए। साथ ही ऐसी मजबूत व्यवस्था विकसित की जाए जिससे भविष्य में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न न लगे।

देश का युवा वर्ग आज निराश और आक्रोशित है। रोजगार की कमी, प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अनियमितताओं ने युवाओं का विश्वास कमजोर किया है।

ऐसे समय में सरकार की जिम्मेदारी है कि वह युवाओं को न्याय और पारदर्शिता का भरोसा दिलाए तथा चेतावनी दी गई कि यदि छात्रों के साथ न्याय नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन में एनएसयूआई के सचिन बिरुवा,अंकित गोप,भुवनेश्वर तियू , वरीय कांग्रेसी राकेश सिंह, बुल्लू दास, सुशील दास सहित अन्य मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *