
नावाडीह:- तुलसी प्रसाद संवाददाता
आजसू पार्टी के नावाडीह प्रखण्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक आजसू प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इस बैठक में प्रभारी के रूप में केंद्रीय सचिव सह पूर्व जिला परिषद् नवीन महतो ने कहा की नावाडीह के सभी पंचायतों का पुनर्गठन किया जाएगा।

20 दिसंबर को एक सम्मेलन किया जाएगा , गांव – गाँव सदस्यता सह संपर्क अभियान को गति एवं मजबूती देने का निर्णय लिया गया।,
संसद प्रतिनिधि जयलाल महतो कहा की सभी पंचायत के विभिन्न सभी वार्डों में जन-जन तक पार्टी की नीति, सिद्धांत एवं विचारधारा पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में पूर्व संसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल ने कहा की संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
मौके पर
संसद प्रतिनिधि जयलाल महतो, पूर्व प्रमुख मोहन महतो , आजसू केंद्रीय सदस्य सुरेश महतो , जिला सचिव बॉबी पटेल , जिला संयुक्त सचिव अर्जुन महतो , युवा नेता प्रदीप कुमार महतो,
युवा आजसू भगीरथ महतो, छात्र नेता विक्की शर्मा, विजय महतो, आजसू प्रखंड प्रवक्ता जगरनाथ महतो, भागीरथ महतो, कैलाश मंडल उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
