
लोयाबाद-धनबाद नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्यां 8, के कनकनी 4 नंबर स्थित चौधरी मोहल्ला में बीते माह बनाई गई नाली ठेकेदार की अनियमितता के कारण चंद दिनों में ही पूरी तरह से जर्जर हो गई है। नाली अब कीचड़ और गंदगी-बदबू से भरी रहती है, जिससे स्थानीय मोहल्लेवासियों और उक्त रास्ते से आवागमन करने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर निगम द्वारा नाली निर्माण का कार्य पिछले महीने पूरा किया गया था। लेकिन ठेकेदार ने निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया और उचित गहराई तथा ढलाई में पानी निकासी का हॉल नहीं रखा। जिससे बारिश शुरू होते ही पानी की निकासी के बजाय गंदा पानी मोहल्ले के मुख्य रास्ते में जमा होने लगा। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि नाली बनवाने के नाम पर सरकारी पैसे का सिर्फ दुरुपयोग किया गया। अब बारिश में घरों और मोहल्ले में गंदा पानी जमा होने से बड़े-बड़े खौफनाक किस्म के मच्छर पैदा हो रहे हैं, जिससे डेंगू समेत अन्य बीमारियों से छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। मोहल्ले के दिनेश पासी का कहना है कि इस मामले को लेकर वर्तमान पार्षद रामेश्वर तुरी सहित धनबाद उपमेयर अरुण चौहान से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी समस्या को लेकर पूर्व पार्षद महावीर पासी से मुलाकात की गई। पूर्व पार्षद श्री पासी ने कहा कि इस समस्या को लेकर धनबाद डीसी एवं धनबाद नगर आयुक्त से चौधरी मोहल्ला के लोगों द्वारा ठेकेदार के खिलाफ शिकायत की जाएगी। साथ ही नगर निगम अधिकारियों से तुरंत जांच की मांग की जाएगी और दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बाघमारा विधायक प्रतिनिधि बीरेन्द्र पासवान ने नाली निर्माण में पानी की निकासी का रास्ता न छोड़े जाने को लेकर ठेकेदार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस मामले में धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त संज्ञान लें और नाली निर्माण में पानी निकासी को लेकर ठेकेदार पर जांच-पड़ताल कर कार्रवाई करें। साथ ही बिना समय गंवाए अविलंब ठेकेदार का बिल रोकने का काम करें।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
