

गोविंदपुर। बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर द्वारा संचालित “लायंस क्लब मार्शल आर्ट्स गर्ल्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट” की प्रथम प्रशिक्षण कक्षा का शुभारंभ 26 जुलाई 2026 को उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।

इस पहल को समाज से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। अब तक 100 से अधिक बेटियों ने प्रशिक्षण हेतु अपना पंजीकरण कराया है। यह प्रशिक्षण प्रत्येक शनिवार को पूर्णतः निःशुल्क आयोजित किया जाएगा।


कार्यक्रम के प्रारंभ में क्लब के अध्यक्ष लायन ईसा शमीम, सचिव लायन राकेश कुमार, कार्यक्रम प्रमुख लायन नूपुर जायसवाल, प्रशासक लायन राजेश जायसवाल तथा पूर्व अध्यक्ष लायन अनुराग प्रदीप का गुलाब का पुष्प एवं बैज भेंट कर स्वागत किया गया।


प्रशिक्षण का शुभारंभ कोच रंजीता कुमारी एवं कार्यक्रम प्रभारी शिवा कुमार महतो ने किया। प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं को आत्मरक्षा की प्रारंभिक तकनीकों के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक फिटनेस के महत्व से भी अवगत कराया गया।
अध्यक्ष लायन ईसा शमीम ने कहा कि “आज के समय में प्रत्येक बेटी का आत्मरक्षा में प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। यह प्रयास बालिकाओं को आत्मविश्वासी और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” उन्होंने सभी अभिभावकों से अपनी बेटियों को इस निःशुल्क प्रशिक्षण से जोड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उपस्थित अभिभावकों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
