
राजनगर : नव युवक संघ टाॅंगरानी द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता आज दिनांक 07- 09 -2026 को हुआ समापन। यह प्रतियोगिता झारखंड के सरायकेला खरसावां क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाला एक प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय फुटबॉल टूर्नामेंट है।
इस वर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता में जबरदस्त टीमों ने भाग लिया और अपना टीम एवं गांव का नाम के साथ कला कौशल का प्रदर्शन कर लाखों दर्शकों के दिल में अपना स्थान बना लिया। प्रतियोगिता में आसपास, दूर दराज,उड़ीसा ,बंगाल से भी टीम भाग लिए थे।

प्रथम पुरस्कार ब्लैक टिम कोल्हान 1,00,000 रूपए , ट्रॉफी एवं खस्सी, दूसरा पुरस्कार चुनकू पोल्ट्री फार्म बाना 70,000 रूपए, ट्रॉफी और खस्सी, तीसरा पुरस्कार नेहा स्पोर्टिंग जादूगोड़ा 40,000 रुपये, ट्रॉफी और बम्पर खस्सी, चौथा पुरस्कार उर्मिला एफ .सी. कीताहातु 40,000 रुपये , ट्रॉफी और बम्पर खस्सी , दिया गया।

मुख्य अतिथि माननीय दिपक विरुवा परिवहन मंत्री एवं घोषणा विभाग झारखंड सरकार, विशिष्ट अतिथि माननीय श्रीमती जोबा माझी सांसद सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र, विशिष्ट अतिथि श्री मुगलू सोरेन अध्यक्ष जिला युवा मोर्चा सरायकेला खरसावां, विशेष अतिथि माननीय श्री कालीपदो सोरेन, विशिष्ट अतिथि माननीय श्री गणेश महाली पूर्व प्रत्याशी सरायकेला विधानसभा सह केंद्रीय समिति सदस्य झामुमो
उद्घाटनकर्त्ता श्री जवाहरलाल सरदार बना पंचायत के पूर्व मुखिया आदि उपस्थित थे।
जहरलाल सरदार ने कहा कि टाॅंगरानी के द्वारा तीन दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता आयोजन करने वाले समितियों को शुभकामना देता हूं और खेल रहे फुटबॉल खिलाड़ियों को भी मैं धन्यवाद देता हूं। ग्रामीण क्षेत्र में खासकर यह कोल्हान प्रमंडल में सबसे लोकप्रिय फुटबॉल खेल को हमलोग मानते हैं।क्योंकि आज विश्व में खेल को वर्तमान समय में एक लोकप्रिय खेल के रूप में लोग मानते हैं। अगर इस मैदान में क्रिकेट खेल का आयोजन किया जाए तो इतना खिलाड़ी एवं दर्शक देखने को नहीं मिलेगा। आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन कर अपने गांव का रोशन करें। फुटबॉल खेलने से मानसिक विकास के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
बाना पंचायत के मुखिया श्री राम सिंह हेंब्रम ने कहा कि नव युवक संघ टाॅंगरानी वर्ष 1991 से स्थापना किया गया।प्रत्येक सितंबर को धूमधाम से फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजन किया जाता है। झारखंड के अलावा उड़ीसा बंगाल से भी खिलाड़ी फुटबॉल प्रतियोगिता खेल में भाग लिया। इस साल फुटबॉल खेल में 32 टीम शामिल हुई।फुटबॉल खेलने से मानसिक विकास के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
फुटबॉल खेल को सफल आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष- साधू चरण महतो, सचिव – कुॅवर किस्कू (पालटन) , कोषाध्यक्ष – आम्पा किस्कू , सह कोषाध्यक्ष – चैतान किस्कू ,संचालक – राम सिंह हेंब्रम, सक्रिय सदस्य – भारत टुडू , मनसा किस्कू, बनबिहारी सोरेन, सहदेव जामुदा , मजनू महतो , बुद्धेश्वर हेम्ब्रम ,खुश मुर्मू,सिद्धों किस्कू,गोलाई सरदार, ने पाली बारिक और उद्घाटन कर्त्ता पूर्व मुखिया जवाहरलाल सरदार एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
