
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद जिले के नवीनगर स्थित अनुग्रह नारायण स्टेडियम सभागार में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के उपलक्ष्य में कांग्रेस नेता अरविंद कुमार शर्मा का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक उपस्थित रहे तथा उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतेंद्र सिंह ने की, जबकि मंच संचालन श्यामबिहारी सिंह द्वारा किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में औरंगाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अरविंद कुमार शर्मा को माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र और बिहार की भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। नेताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि आम जनता सरकार की नीतियों से परेशान है और बदलाव चाहती है।
वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रही है और आने वाले दिनों में पार्टी कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना तथा आम जनता की समस्याओं और आवाज को पार्टी मंच के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाना होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी प्रदेश में मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को गति देने की अपील की।
समारोह में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विनय सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संतन सिंह, अजय सिंह, श्रीराम पांडे, धनंजय पांडे, शिवपूजन सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामाशीष पाल, उदय सिंह, अंजार खान, मिथिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
