• Fri. May 8th, 2026

नवीनगर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, स्कूटी समेत तस्कर गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

May 8, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर सख्ती जारी रखते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनपुन नदी छठ घाट के पास छापेमारी कर स्कूटी पर ले जाए जा रहे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 48.075 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। वहीं, इस अवैध कारोबार में संलिप्त एक आरोपी की पहचान पलामू जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति मुहल्ला, शाहपुर निवासी पवन कुमार के रूप में की गई है, जिसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी वाहन को भी जब्त कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी शराब को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस संबंध में नवीनगर थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है

और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शराब तस्करी पर पूर्णतः रोक लगाई जा सके। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *