• Sun. Apr 26th, 2026

धनबाद बार की एकजुटता की जीत: काउंसिल सदस्य चुने जाने पर अधिवक्ता मनोज कुमार का भव्य अभिनंदन

admin's avatar

Byadmin

Apr 26, 2026
crescent ad

 

धनबाद:झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में जीत का परचम लहराने के बाद, झारखंड हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार शनिवार को अपनी कर्मभूमि धनबाद पहुंचे। यहाँ धनबाद बार एसोसिएशन के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी और उत्साह के साथ अभिनंदन किया।

 

भावुक हुए मनोज कुमार: “धनबाद ही मेरी जड़ें हैं”

 

अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए मनोज कुमार भावुक नजर आए। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि एक अधिवक्ता के तौर पर उनका रजिस्ट्रेशन धनबाद बार से ही है और यहीं से उन्होंने वकालत की बारीकियां सीखीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह व्यक्तिगत जीत नहीं है। “यह जीत मनोज कुमार, प्रयाग महतो या जितेंद्र कुमार की निजी जीत नहीं है, बल्कि यह धनबाद बार की सामूहिक शक्ति और एकजुटता की जीत है।

जब प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती के दौरान उम्मीद के मुताबिक रुझान नहीं मिल रहे थे, तब मुझसे ज्यादा यहाँ के साथी चिंतित थे। पल-पल फोन कर अपडेट लेना साथियों के इसी जुड़ाव का प्रमाण है।” कार्यक्रम में झारखंड बार काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्य प्रयाग महतो की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। धनबाद के अधिवक्ताओं ने दोनों प्रतिनिधियों का फूल-मालाओं और बुके देकर स्वागत किया।

समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि मनोज कुमार और प्रयाग महतो काउंसिल में धनबाद और पूरे झारखंड के वकीलों के हितों, सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं को मजबूती से रखेंगे। नवनिर्वाचित सदस्यों ने भी विश्वास दिलाया कि वे हर कदम पर अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए खड़े रहेंगे।

अभिनंदन समारोह में धनबाद लीगल फ्रेटरनिटी के देवी शरण सिन्हा , ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह,बिप्लव दास, सुनील सिंह व मनोज सिन्हा, मेघनाथ रवानी एवं शिबू दा, गोलक दा, अभय सिंह, व दीपनारायण भट्टाचार्य, राजदेव भारती, आनंद मिश्रा, सुजीत कुमार सिंह, अनिल पांडे, अजय सिंह समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *