
पत्रकार चंचल गोस्वामी
अधीक्षक महोदय, नगर के द्वारा थाना प्रभारी, बरवाअड्डा थाना के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। तत्पश्चात थाना प्रभारी, बरवाअड्डा थाना के द्वारा मानवजनित आसूचना के आधार पर त्वरित अनुक्रया करते हुए गोपनीय रूप से काड़ालागा गाँव में छापामारी किया गया।

छापामारी के दौरान सुनिल स्जवार के घर से सुपर जुबली गोल्डन रिजर्व विस्की अंकित कुल 335 पेटी 4180 ML का 16080 पीस पेट बोतल) अवैध शराब जो चण्डीगढ़ में विक्रय हेतु प्राधिकृत है, को बरामद किया गया है।

जॉच के क्रम में गृहस्वामी उपस्थित नहीं पाये गये, जिसके परिणामस्वरूप बरामद सामग्री के संबंध में वैध दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ। तत्पश्चात छापामारी दल के द्वारा बरामद उपरोक्त अवैध शराब को विधिवत जप्त कर बरवाअड्डा थाना काण्ड संख्या संख्या-135/2026, दिनांक-12.08.2026 दर्ज किया गया है। आलोच्य घटना में अनुसंधान एवं अग्रत्तर कार्रवाई की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
