• Sat. Nov 14th, 2026

धनबाद की बेटी काव्या किरण का दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में चयन, महापौर संजीव सिंह ने आवास पहुंचकर किया सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

Nov 13, 2026
crescent ad

 

धनबाद। कोयलांचल की उभरती हुई प्रतिभाशाली खिलाड़ी काव्या किरण ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल कौशल के दम पर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे धनबाद जिले और झारखंड राज्य का मान बढ़ाया है। न्यू कार्मिक नगर निवासी अंशुमन की सुपुत्री एवं केडीसी प्ले स्कूल की होनहार छात्रा काव्या किरण का चयन देश के प्रतिष्ठित दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में हुआ है। कम उम्र में हासिल की गई उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे शहर और खेल जगत में हर्ष और गर्व का माहौल है। काव्या की खेल प्रतिभा का सफर यहीं नहीं थमता, बल्कि अब वे राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की चुनौती पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वे आगामी प्रतिष्ठित अंडर-15 और अंडर-19 राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में बेंगलुरु और गंगटोक में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में उनके चयन से खेल प्रेमियों को उनसे पदक की बड़ी उम्मीदें हैं।

महापौर ने बढ़ाया हौसला, कहा- बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं काव्या….

काव्या की इस शानदार सफलता पर धनबाद के महापौर संजीव सिंह ने स्वयं न्यू कार्मिक नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। महापौर ने काव्या को प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महापौर संजीव सिंह ने कहा कि काव्या किरण की यह उपलब्धि केवल धनबाद ही नहीं, बल्कि समूचे झारखंड के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि जब बेटियां खेल के मैदान में इस तरह के मुकाम हासिल करती हैं, तो समाज की सोच बदलती है। काव्या की यह सफलता जिले की अन्य प्रतिभाशाली बालिकाओं को भी शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और नए कीर्तिमान गढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

महापौर ने काव्या के माता-पिता और उनके कोच के समर्पण की भी सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि काव्या अपनी लगन और निरंतर अभ्यास के बल पर आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का तिरंगा लहराएंगी। उन्होंने बेंगलुरु और गंगटोक में होने वाली आगामी प्रतियोगिताओं में काव्या के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और राज्य का नाम रोशन करने की मंगलकामना की। काव्या की इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों, स्कूल प्रबंधन और खेल संघ के पदाधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *