• Tue. Apr 28th, 2026

धनबाद एयरपोर्ट की मांग पर सियासत गरमाई, भाजपा बोली – अरूप चटर्जी घबराए हुए हैं

admin's avatar

Byadmin

Apr 28, 2026
crescent ad

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा :धनबाद सांसद ढुल्लू महतो द्वारा धनबाद एयरपोर्ट के लिए किये जा रहे संघर्ष को मिल रहे सामाजिक संगठनों एवं आम जनता के समर्थन से घबरा गए हैं निरसा विधायक अरूप चटर्जी उक्त बातें मंगलवार,निरसा के एक निजी होटल में भाजपा धनबाद ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार एवं सांसद प्रतिनिधि मधुरेंद्र गोस्वामी ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता आयोजित कर कहीं।

श्री कुंभकार ने कहा कि अरूप चटर्जी सदन में कुछ और प्रेस को कुछ और जानकारी देकर जनता को बरगला रहे हैं, सांसद की बढ़ती लोकप्रियता एवं निरसा विधानसभा में भाजपा के बढ़ते प्रभाव से अरूप मानसिक संतुलन खो चुके हैं।

वह कभी अपने ही सरकार में कोयला, लोहा, बालू, मांगुर मछली एवं अवैध लॉटरी के विरुद्ध में सड़क पर उतर कर अपने कार्यकर्ताओं को बिरयानी खिलाकर अवैध कारोबार बंदी के नाम पर हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं, तो कभी बीजेपी के पूर्व सांसद की चिंता कर रहे हैं, कभी पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं जबकि खुद उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ रही है, अरूप चटर्जी की हालिया हरकत बचकानी है, वह संसद ढुल्लु महतो की शिक्षा पर सवाल उठा कर गरीब मजदूर पिता का मज़ाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने आने वाले समय में एयरपोर्ट के लिए एवं निरसा विधायक अरूप चटर्जी के अनैतिक कार्यों के विरुद्ध बड़ा आंदोलन करने की बात कही।

 

श्री गोस्वामी ने कहा कि नेशनल सिविल एविएशन पॉलिसी 2016 उड़ान योजना के तहत हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज में उड़े यह कार्य नरेंद्र मोदी जी ने किया है। 12 वर्षों में 76 नये एयरपोर्ट का निर्माण भारत सरकार ने कराया है, झारखंड में रघुवर सरकार ने बाबा नगरी देवघर,

इस्पात नगरी बोकारो, लोह नगरी जमशेदपुर, झारखंड की उपराजधानी दुमका एवं हजारीबाग में नए एयरपोर्ट की आधारशिला रखी। देवघर एयरपोर्ट चालू हो चुका है, बोकारो एयरपोर्ट बनकर तैयार है। दुमका,जमशेदपुर एवं हजारीबाग में कार्य प्रगति पर है। परंतु 7 वर्षों में हेमंत सरकार ने धनबाद के लिए प्रस्ताव तक नहीं भेजा।

सांसद ढूल्लू महतो लगातार धनबाद में एयरपोर्ट के लिए सदन एवं मंत्रालय में बात रख रहे हैं,बाघमारा विधायक विधानसभा में मामले को उठाया है परंतु झारखण्ड सरकार जब इन बातों को अनदेखा कर रही है तो सांसद एवं भाजपा के पास आंदोलन का ही रास्ता बचता है।

श्री गोस्वामी ने कहा कि लाल झंडा ने निरसा के उद्योगो को बंद कर दिया तो वहीं भाजपा सांसद रीता वर्मा ने एमपीएल जैसे संस्थान की स्थापना की, नवोदय विद्यालय को निरसा के धरती पर उतार, सांसद ढुल्लु महतो ने निरसा से जाम की मुक्ति के लिए एलिवेटेड रोड की स्वीकृति दिलाई। मौके पर प्रशांत बनर्जी, मनोज सिंह,वंदना बाउरी, डब्लू बाउरी, गोपाल राय,अरविंद सिन्हा, संजय ठाकुर,केशव माजी, हरि कुमार,रानी सिंह,परेश रविदास,देवाशीष महतो,रतन तिवारी, गोपाल भारती, धीरज मिश्रा,पूर्णेन्दु मालाकार कृपात थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *