• Wed. Jan 14th, 2026

धनगावां के अनुसूचित टोला में आत्मनिर्भर भारत के तहत भाजपा ने किया कार्यक्रम आयोजन

ByAdmin Office

Apr 9, 2023

 

संवाद सूत्र ,मेसकौर (नवादा):- जिले के सुदूर प्रखंड अंतर्गत अकरी पांडे बीघा पंचायत के धनगांवां में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिव कुमार राजवंशी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ,निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, मेसकौर जिप सदस्य सुरेंद्र रघुवंशी, जिला महामंत्री नरेश वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र पासवान , आईटी सेल अध्यक्ष अभिजीत कुमार सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता ने हिस्सा लिया। मंच का संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र राजवंशी ने किया।

अनुसूचित टोला में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिप सदस्य सुरेंद्र राजवंशी ने बताया कि पार्टी के द्वारा दिए गए निर्देश के अंतर्गत अनुसूचित टोला में उपस्थित लोगों के बीच मोदी सरकार के द्वारा चलाए गए जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया। एवं आत्मनिर्भर होने के गुर भी सिखाए गए। भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना एवं जिप सदस्य सुरेंद्र राजवंशी ने अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले कई सामाजिक लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।वहीं जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ने बताया कि पार्टी के 44वां स्थापना को लेकर 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सप्ताहिक कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

पार्टी के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले धनगावां गांव निवासी अशोक राजवंशी के घर में उपस्थित पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने Over भी किया। मौके पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ता नरेश यादव, राजकुमार, जैनेंद्र कुमार जैन सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *