
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से केंदुआड़ीह थाना परिसर में पूजा समितियों,डी जे संचालकों, शांति समिति के सदस्यों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता केंदुआड़ीह थाना प्रभारी सह निरीक्षक शशि रंजन कुमार ने की। बैठक में पूजा आयोजकों से उनकी समस्याएं सुनी गईं और उत्सव के दौरान व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझावों व दिशानिर्देशों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। त्यौहार में सबसे मुख्य चुनौती ट्रैफिक प्रबंध की रहती है, जिसे सुचारू और सुगम बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रमुख स्थलों,भीड़ भाड़ वाले पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाना जरूरी है और विसर्जन मार्गों पर आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग की जाएगी ताकि आवागमन व्यवस्थित रहे। डीजे और तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों पर सख्त रुख अपनाते हुए थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पूजा और विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर जिला प्रशासन का जो निर्देश आएगा उसे पालन करना है उन्होंने सभी पूजा समितियों को निर्देश दिया कि वे इस नियम का कड़ाई से पालन करें और उनसे इस संबंध में सहमति पत्र भी लिया जाएगा। यदि कोई समिति नियमों का उल्लंघन करती है, तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विसर्जन जुलूस को लेकर रूट चार्ट पर भी विस्तृत चर्चा की गई। सभी समितियों से उनके जुलूस की शुरुआत, मोहल्लों से गुजरने वाले मार्ग और विसर्जन स्थल तक के तय रास्ते की जानकारी ली गई, ताकि जुलूस के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। इसके अलावा दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए आसपास पार्किंग स्थल चिन्हित किए जा रहे हैं ताकि सड़कों पर जाम की स्थिति न बने।

सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि शहर के संवेदनशील क्षेत्रों और डार्क स्पॉट्स पर नियमित पुलिस गश्त जारी है। दुर्गा पूजा के दौरान संकीर्ण गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में त्वरित पुलिस सहायता पहुंचाने के लिए विशेष बाइक पैट्रोलिंग दस्ता तैनात किया जाएगा। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है। मौके पर थाना पुलिस पदाधिकारीगण एवं गणमान्य लोगों में राम गोपाल भुवानियां,महादेव हासदा, मनौवर हुसैन,गोविंदा राउत,जयप्रकाश चौहान,गणेश मिश्रा,दीनानाथ ठाकुर सरफुदिन अंसारी,रामचन्द्र चौहान,अभिमन्यु कुमार,दुर्गेश सिंह,बिष्णु कुमार महतो,बंटी विश्वकर्मा,सुमन दत्ता, अनिल प्रसाद,इत्यादि उपस्थि थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
