• Wed. Nov 4th, 2026

दीपों की रोशनी में सजी ‘अपना दीया, अपनी दिवाली’, दिखी भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभक्ति की झलक

admin's avatar

Byadmin

Nov 4, 2026
crescent ad

 

चौथे दिन पूर्व सांसद पीएन सिंह, जेएमएम की केंद्रीय सदस्य नीलम मिश्रा और समाजसेवी शांतनु चंद्रा ने किया दीप प्रज्वलित, 7 नवंबर तक चलेगा आयोजन

 

धनबाद: भारतीय संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 99 ग्रुप ऑफ कंपनीज द्वारा आयोजित ‘अपना दीया, अपनी दिवाली’ कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आयोजन के चौथे दिन मंगलवार को मेमको मोड़ स्थित रामाजी कॉम्प्लेक्स के 99G कॉरपोरेट कार्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन धनबाद के पूर्व सांसद पीएन सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय सदस्य नीलम मिश्रा, समाजसेवी शांतनु चंद्रा एवं 99 ग्रुप ऑफ कंपनीज के राकेश पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और 99 ग्रुप के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

 

इस वर्ष आयोजन की थीम भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभक्ति पर आधारित है। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे ऑडिटोरियम को देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और सांस्कृतिक विरासत की झलक के साथ आकर्षक रूप से सजाया गया है।

 

पूर्व सांसद पीएन सिंह ने की आयोजन की सराहना

 

पीएन सिंह ने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति और सभ्यता का महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। उन्होंने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर को देशभक्ति की भावना से जोड़ने की पहल को सराहनीय बताया।

 

नीलम मिश्रा ने बताया संस्कृति और देशभक्ति का संगम

 

जेएमएम की केंद्रीय सदस्य नीलम मिश्रा ने कहा कि आयोजन में भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का सुंदर समन्वय देखने को मिला। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं।

 

शांतनु चंद्रा ने भी की पहल की प्रशंसा

 

समाजसेवी शांतनु चंद्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने दीपावली के माध्यम से समाज में भाईचारे और सद्भाव का संदेश देने की 99 ग्रुप की पहल की सराहना की।

 

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने आयोजन परिसर का भ्रमण कर इसकी थीम और सजावट की प्रशंसा की।

 

समापन अवसर पर 99 ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ राम प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 99 ग्रुप का प्रयास है कि प्रत्येक वर्ष दीपावली के अवसर पर ऐसे आयोजन किए जाएं, जो भारतीय संस्कृति, सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करें।

 

उन्होंने बताया कि यह आयोजन 7 नवंबर तक जारी रहेगा, जिसके दौरान विभिन्न सांस्कृतिक, रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

 

कार्यक्रम का संचालन 99 ग्रुप के डॉ. अमित रंजन ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि श्री भानु सोनी ने आगंतुकों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने आयोजन को दीपावली की परंपरा और राष्ट्रभक्ति को जोड़ने वाली एक सराहनीय पहल बताया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *