• Sun. Sep 20th, 2026

तालाब जाने के दौरान युवती को सांप ने डंसा, हालत सामान्य

admin's avatar

Byadmin

Sep 20, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला- खरसावां प्रखंड अंतर्गत पोटोबेड़ा गांव निवासी वीणा महतो (21) रविवार दोपहर करीब 12 बजे तालाब में नहाने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में झाड़ी से निकले सांप ने उनके पैर में डंस लिया। सांप के फुफकारने की आवाज सुनकर परिजनों ने उसके गेहूंअन सांप होने का अनुमान लगाया।

घटना के बाद परिजन बिना समय गंवाए वीणा महतो को सदर अस्पताल सरायकेला लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है।

चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में समय बर्बाद न करें। पीड़ित को तत्काल अस्पताल पहुंचाएं, जहां सांप के जहर के उपचार के लिए एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध है। समय पर उपचार मिलने से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *