• Tue. Jun 30th, 2026

डीवीसी सीएसआर के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में 27वें बैच के लिए साक्षात्कार, 25 महिलाओं का चयन

admin's avatar

Byadmin

Jun 30, 2026
crescent ad

 

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

डीवीसी सीएसआर द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के 27वें बैच के लिए मंगलवार को साक्षात्कार आयोजित किया गया। साक्षात्कार प्रक्रिया में सर मैनेजर मनीष कुमार चौधरी, सुष्मिता बरनवाल एवं भैरव महतो शामिल रहे। 30 सीटों के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में 25 महिलाओं का चयन किया गया, जबकि शेष सीटों को भरने के लिए आवेदन की अवधि एक सप्ताह बढ़ा दी गई है। इसके बाद नया प्रशिक्षण बैच शुरू किया जाएगा।

 

डीवीसी सीएसआर के इस प्रशिक्षण केंद्र से अब तक 26 बैच सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाएं सिलाई-कढ़ाई का कौशल सीखकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। साक्षात्कार में शामिल महिलाओं ने डीवीसी की इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि इससे उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।

 

चयनित महिलाओं में खुशी का माहौल रहा। उन्होंने डीवीसी सीएसआर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण उनके लिए आत्मनिर्भर बनने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed