
बेरमो/बोकारो थर्मल-
डीवीसी सीएसआर द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्रों में नए बैचों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है । कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में लड़कों के दूसरे बैच के लिए आयोजित साक्षात्कार में 21 छात्रों का शुक्रवार को चयन किया गया।

चयन प्रक्रिया में प्रशिक्षण केंद्र से 10 किलोमीटर के दायरे के गांवों के छात्रों को प्राथमिकता दी गई। प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (10वीं) उत्तीर्ण निर्धारित है।

इससे पूर्व भी कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के 22वें बैच के लिए छात्राओं का साक्षात्कार आयोजित किया गया था। इस बैच के लिए 40 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 32 छात्राओं ने साक्षात्कार में भाग लिया। चयन शैक्षणिक योग्यता, प्रमाण-पत्रों एवं निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया गया।
वहीं, डीवीसी सीएसआर के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के 27वें बैच के लिए आयोजित साक्षात्कार में 30 सीटों में से 25 महिलाओं का चयन किया जा चुका है। सिलाई प्रशिक्षण केंद्र से अब तक 26 बैच सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं।
सभी साक्षात्कारों का संचालन डीवीसी सीएसआर के महाप्रबंधक मनीष कुमार चौधरी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान अंकित राज, सुष्मिता बरनवाल एवं भैरव महतो उपस्थित रहे। डीवीसी सीएसआर के अनुसार इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं एवं महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से डिजिटल रूप से सशक्त बनाना तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
